जानिए पेट में बनी कब्ज की समस्या से आयुर्वेद कैसे दिलाएगी निजात ?

आयुर्वेद में मिला पेट की तमाम समस्याओं का समाधान !
AyurvedaConstipation

जानिए पेट में बनी कब्ज की समस्या से आयुर्वेद कैसे दिलाएगी निजात ?

  • July 11, 2023

  • 148 Views

पेट व्यक्ति के शरीर में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखता है क्युकि ये हमारी पाचन क्रिया के साथ जुड़ा होता है लेकिन कई बार इसमें अपच, पेट फूलने, और तेजाब बनने की समस्या उत्पन्न हो जाती है और ये समस्या आज के समय में आम है क्युकि जब हमारे द्वारा गलत खान-पान का सेवन किया जाता है, तो इस तरह की समस्या उत्पन्न हो जाती है। वही इस समस्या से हम आयुर्वेद की मदद से कैसे बाहर निकल सकते है के बारे में हम आज के आर्टिकल में चर्चा करेंगे इसलिए आर्टिकल के साथ अंत तक बने रहें ;

पेट संबंधी समस्याएं कौन-कौन सी है ?

  • जब व्यक्ति का पेट स्वस्थ रहता है तो हम भी पूरे समय स्वस्थ महसूस करते है. लेकिन पेट में थोड़ी सी भी गड़बड़ आपको परेशान कर सकती है।  
  • वहीं आजकल लोगों को पेट से जुड़ी कुछ समस्याएं होती है, जैसे पेट में गैस, अपच, कब्ज.लेकिन इसके अलावा भी कुछ लोगों को डायरिया, एसिडिटी और पेट में जलन की समस्या का भी सामना करना पड़ता है. ऐसे में पेट से जुड़ी कुछ ऐसी गंभीर समस्याएं भी होती हैं जिनसे लोग परेशान रहते है। 
  • पेट के गंभीर समस्याओं की बात करें तो सबसे पहले तो अल्सर, जिसे पेट में छाले की समस्या के नाम से भी जाना जाता है। 
  • दूसरा गैस्ट्रोपेरिसिस की समस्या। 
  • तीसरा पेट में कैंसर की समस्या का सामना करना आदि।

इसके अलावा और कौन-कौन सी पेट संबंधी समस्याएं व्यक्ति को परेशान कर सकती है, के बारे में जानने के लिए आपको बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर का चयन करना चाहिए।

पेट फूलने के लक्षण क्या है ?

  • पेट में गैस का बनना है। 
  • मतली की समस्या। 
  • दस्त की समस्या। 
  • उल्टी की समस्या। 
  • पेट में दर्द का होना।  
  • भूख में कमी का होना। 
  • पेट में भारीपन की समस्या।

पेट की समस्या से निजात पाने के लिए आयुर्वेदिक इलाज !

पेट में तमाम तरह की समस्याओं का हल हम निम्न में प्रस्तुत कर रहें है ; 

  • अजवाइन और हींग का पानी काफी फायदेमंद माना जाता है आपके पेट के लिए इसलिए इसको बनाने के लिए आप आधा चम्मच अजवायन ले और इसमें 1/3 चम्मच हिमालयन गुलाबी नमक को डाले और फिर इसमें 1/4 चम्मच हींग को एक गिलास पानी में मिलाकर पिए। इसको पीने से पेट फूलने से लेकर गैस, भारीपन, गैस्ट्रिक की समस्या से आराम मिलेगा।  
  • अगर आप अक्सर पेट संबंधी समस्या का सामना कर रहें है तो आपको रोजाना 15 दिन खाना-खाने से आधा घंटे पहले अजवाइन और हींग के हल्के गुनगुने पानी का सेवन करना है। 
  • अजवाइन का सेवन यदि आप करते है तो इससे बढ़े हुए वात और कफ को संतुलित में रखा जाता है।
  • सेंधा नमक भी पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। 

अगर आप भी अपने पाचन या पेट संबंधी तमाम समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते है, तो इसके लिए आपको बेस्ट आयुर्वेदिक क्लिनिक का चयन करना चाहिए।

सुझाव :

  • अगर आप तमाम पेट संबंधी समस्याओं का सामना कर रहें है, तो इससे बचाव के लिए आपको दीप आयुर्वेदा हॉस्पिटल का चयन करना चाहिए। क्युकि पेट संबंधी तमाम समस्याओं का हल इस हॉस्पिटल से आसानी से मिल जाता है।